कोलंबो
श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलस ने कहा कि विदेश में एक्टिव 30 श्रीलंकाई आपराधिक आकाओं को गिरफ्तार करने और स्वदेश लाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।समाचार के अनुसार, मंत्री तिरान एलस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इनमें से 29 अपराधी दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में हैं और एक अन्य फ्रांस में है।मंत्री ने कहा कि श्रीलंका सरकार ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेड नोटिस प्राप्त कर लिया है और वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात तथा फ्रांस के साथ बातचीत चल रही है।इन अपराधियों ने पिछले दशकों में श्रीलंका छोड़ दिया है, और श्रीलंका में अधिकांश संगठित अपराध इन व्यक्तियों द्वारा निर्देशित हैं।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई