सात मई को देश में बजेंगे सायरन, गृह मंत्रालय सभी प्रदेशों को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश

भोपाल/नई दिल्ली: 5 मई 2025

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए देश के कई राज्यों को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मॉक ड्रिल में निम्न विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा

1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन।

2. शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण।

3. क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान।

4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने का प्रावधान

5. नागरिकों को सुरक्षित निकलने की ड्रिल

इस रिहर्सल का उद्देश्य मौजूदा युद्ध खतरों के दौरान ब्लैकआउट प्रक्रियाओं को लागू करने में तैयारी और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है।

You may have missed