भोपाल: 6 मई 2025
10 वीं के 76.22% और 12 वीं के 74.48% विद्यार्थियों ने परीक्षा की उत्तीर्ण
सीएम मोहन यादव ने किया जारी, बेटियों ने उस बार भी बाजी मारी। हाईस्कूल में सिंगरोली की प्रज्ञा जायसवाल ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया, वही 12 वी में सतना की प्रियल त्रिवेदी ने 500 में 492 अंक प्राप्त करके अव्वल स्थान प्राप्त किया।
10 वी का परिणाम 76.22 फीसदी रहा, वहीं 12 वी का परीक्षा परिणाम 74.48 फीसदी रहा।
इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 212 विद्यार्थियों की कुल मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं हैं जबकि 68 छात्र हैं।
12 वी की परीक्षा में 159 की कुल मेरिट लिस्ट में 89 छात्राएं और 70 छात्र हैं।
सीएम मोहन यादव का बयान, सफल नहीं होने वाले विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत इसी वर्ष दूसरा मौका दिया जाएगा, इस नीति को लागू करने वाला मप्र देश का तीसरा राज्य होगा।
परीक्षा परिणाम में 15 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा, अच्छे परिणाम का।
नई शिक्षा नीति के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की दूसरी परीक्षाएं 17 जून से होगी शुरू, बोर्ड ने दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, उसमें फेल होने वाले और परिणाम सुधारने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान