इंदौर
आयकर विभाग ने इंदौर में रियल स्टेट व्यवसाय से जुड़े कई समूहों पर मंगलवार सुबह कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम ने सुबह सबसे पहले रियल स्टेट स्कायअर्थ ग्रुप पर कार्रवाई की। टीम की स्कायअर्थ ग्रुप के एबी रोड स्थित सत्यसाईं चौराहे पर स्थित ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर यह कार्रवाई जारी है। इस समूह में स्काय लक्जरिया, स्काय पैलेस जैसे प्रमुख बिल्डिंग हैं। आयकर विभाग की टीम ने इसके अलावा ग्रुप के निदेशकों सागर चावला, निम्मी चावला, गोविंद चावला और नीरज सचदेव के यहां भी कार्रवाई की। उनके घर के अलावा आफिस पर भी यह कार्रवाई जारी है। स्कायअर्थ समूह के इंदौर में 10 से 12 ठिकानें हैं, जिनपर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य रियल स्टेट समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग ने पिछले दिनों भी शहर में कई बड़े समूहों पर कार्रवाई की थी। इसके अलावा विभाग ने शहर के बड़े फर्नीचर व्यवसायी महीदपुरवाला के इंदौर और भोपाल के संस्थानों पर भी कार्रवाई की थी।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया