भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा श्रद्धा वेलफेयर सोसाइटी भोपाल की सुसन्नो बी, जयराम अग्रवाल, सुमुस्कान और सुसुमायला पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। सोसाइटी भोपाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण शुद्ध रखने और पौध-रोपण कर उनकी देखभाल में निरंतर सक्रिय रहती है।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के वरिष्ठ संवाददाता शुभम गुप्ता ने बेटी के जन्म के उपलक्ष्य में पौधा लगाया। तीन माह की बेटी देवेशी सहित परिवार के सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती स्वाति गुप्ता और सुपूर्वा गुप्ता भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

More Stories
महाप्रबंधक पहुंची राजगढ़, भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल परियोजना का किया निरीक्षण
अवैध शराब तस्करी पर मप्र पुलिस की सख्त कार्रवाही, झाबुआ व भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाकर मप्र पुलिस ने संवेदनशील एवं मानवीयता का परिचय दिया