August 19, 2026

महिला मोर्चा ने भोपाल के 85 वार्डो में एक साथ किया पौधारोपण

भोपाल: 22 जुलाई 2025

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति

ने बताया कि महिला मोर्चा जिला भोपाल द्वारा मंगलवार को ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत हरियाली अमावस्या के अवसर पर भोपाल के सभी 85 वार्डो में एक साथ 10-10 पौधे लगाए। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य नेतागण हरे परिधान रहे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, पार्षद जोन अध्यक्ष श्रीमती बृजुला सचान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक सहित महिला पार्षदगण, मंडल अध्‍यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थी।

You may have missed