भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवास कार्यालय में विद्या भारती, मध्य भारत प्रांत के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हो रहे त्रि-दिवसीय कार्यक्रम "सुघोष दर्शन" के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री चौहान को प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि भोपाल के ओल्ड केंपियन ग्राउंड में होने वाले "सुघोष दर्शन" कार्यक्रम में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक गतिविधियाँ हो रहीं हैं। प्रदेश के 16 जिलों के करीब डेढ़ हजार भैया-बहन सुघोष दर्शन में आएंगे। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) टी.पी.ए. रावत और गोविंद चंद्र महंत (विद्या भारती) कार्यक्रम के अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में डॉ. भावसार, शिरोमणि दुबे और बनवारी लाल सक्सेना शामिल थे।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक