भोपाल
मध्यप्रदेश के शहरों में गुरुवार सुबह कोहरा रहा। रात के तापमान में भी बढ़त आई है। प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे ज्यादा रहा है। पचमढ़ी से ठंडे राजगढ़, नौगांव और उमरिया रहे हैं।
मध्यप्रदेश पिछले चार दिन से घने कोहरे के आगोश में है। बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना में विजिबिलिटी काफी कम रही। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में भी धुंध रही । गुरुवार को भी मध्यम से घना कोहरा रहा। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक रहने का अनुमान है।
30 दिसंबर से प्रदेश में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 29 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस कारण 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहेगा। बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम से ही होगी।
आज यहां कोहरे का अलर्ट
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी में कोहरा रहेगा। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक घना कोहरा छाया रहेगा। वही रीवा संभाग के अलावा अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, पन्ना और दमोह जिलों में। यहां विजिबिलिटी 200 मीटर से 800 मीटर तक रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।
इन संभागों में बारिश व ओले गिरने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार एमपी के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, सागर और रीवा संभाग में ओलावृष्टि और बारिश के आसार है। वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में 28 और 29 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। 30 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इन शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम
मंगलवार-बुधवार की रात में एमपी के जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, उमरिया, मलाजखंड, दतिया, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी और राजगढ़ में पारा 10 डिग्री से कम रहा।
एमपी का नरसिंहपुर सबसे ठंडा रहा
बुधवार को नरसिंहपुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। बालाघाट जिले के मलाजखंड में टेम्प्रेचर 24.3 डिग्री, रीवा, रायसेन, पचमढ़ी और सीधी में टेम्प्रेचर 26 डिग्री से कम रहा। नौगांव, टीकमगढ़, खजुराहो, धार, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सतना, सिवनी, गुना, उमरिया, रतलाम, शाजापुर, मंडला में पारा 26 से 29 डिग्री के बीच रहा।
खरगोन, खंडवा और नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो बुधवार को भोपाल में पारा 29.2 डिग्री रहा। इंदौर में 29 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री, जबलपुर में 27.2 डिग्री और उज्जैन में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू