November 13, 2026

एनएसयूआई के 10 पदाधिकारी निलंबित

रायपुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। भिलाई से आकाश कनौजिया, अमनदीप भट्टी, पूनम तिवारी, ऐश्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी कृतिब्रत मंडल और उमेश शर्मा शामिल है। प्रदेश सचिवालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल ने 15 नवंबर को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

You may have missed