August 24, 2026

बिलासपुर मंडल के 14 रेल परिवार के सदस्य हुये सेवानिवृत्त

बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् सहायक परिचालन प्रबंधक श्री सीतल सरकार सहित 14 रेल परिवार के सदस्य माह अगस्त 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आर शंकरन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 14 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 5, इंजीनियरिंग विभाग से 5, यांत्रिक विभाग से 2, वाणिज्य विभाग से 1 तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग से1कर्मचारी शामिल है। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त रेल परिवार के सदस्यों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी गई ।

You may have missed