महासमुंद
बसना तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने गौ तस्करी पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। जहां उन्होंने पलसापाली अंतरराजीय चेक पोस्ट पर गाय से भरे ट्रक को जप्त किया जिसमें 15 गाये मृत व 36 गौवंश जीवित मिले। जीवित गौ वंशो को निकटतम गौशाला में रखवाया गया है। वहीं मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ से ओडिशा को जोडने वाली बसना से पदमपुर रोड के अंतिम छोर पर स्थित पलसापाली बेरियर के पास गौ वंशो से भरी हुई एक ट्रक खड़े होने की जानकारी ग्रामीणों ने सुबह दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर प्रसाशनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर गाय से लदे ट्रक को जप्त किया गया है। ट्रक में 52 गौ वंश होने की बात सामने आई है जिनमे से 15 मृत तथा 36 गौ वंश जीवित मिले हैं। जीवित गौ वंशो को निकटतम गौशाला में रखा गया है। मौके से ट्रक का चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय