नोएडा
सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर की फोन पर बात करते समय पानी गर्म करने के रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था, इसी बीच उसने पानी गर्म करने वाली रॉड को अपने हाथ में ले लिया और बिजली का प्लग ऑन कर दिया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी देव रविवार रात को मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच नहाने के लिए वह पानी गर्म करने गया। किशोर फोन पर बात करने में इतना व्यस्त था कि वह यह भूल गया कि उसने पानी गर्म करने की रॉड को पानी की बाल्टी में नहीं लगाया है। सिंह ने बताया कि किशोर ने रॉड को अपने हाथ में ले लिया और बिजली के प्लग में लगाकर उसे ऑन कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके चलते युवक को करंट लग गया। उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल