भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी क्वालीफायर-2024 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इन खिलाड़ियों ने ड्रेसाज और जंपिंग की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की।
प्रमुख परिणाम अनुसार सीएचआई ड्रेसाज में आराध्या सिंह, दिव्यराज सिंह राठौर, जयवंत नवाले, जूनियर ड्रेसाज में एमडी हमजा अकील, विनीत परिहार, संस्कार राठौर, विनीत परिहार, यंग राइडर ड्रेसाज में भोलू परमार, भोलू परमार, मोक्ष पटेल ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया।
जूनियर जंपिंग क्वालिफाइड राइडर में अर्जुन मलाया, हमजा अकील, विनीत सिंह, कार्तिक, चिल्ड्रन ग्रुप वन जंपिंग मे दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह, जयवंत नवाले, चिल्ड्रन ग्रुप 2 जंपिंग में कव्यांश गोरे, अनुराज विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन घुड़सवारों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आज इन युवा घुड़सवारों ने राज्य का नाम रोशन किया है, भविष्य में ये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश के साथ देश का नाम रौशन करेंगे। इस सफलता के साथ मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू