धार
प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि आईआईटी की तर्ज पर अब शासकीय आईटीआई धार में भी प्री-प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे देश की प्रतिष्ठित कंपनी पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर में 18 युवाओं का चयन अपरेंटिसशिप हेतु किया गया। जिसमें युवाओ को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। प्री-प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के माध्यम से पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर द्वारा 18 युवाओं का चयन किया गया। कम्पनी की एच.आर. मैनेजर सारिका पटेल ने बताया कि बस एवं मेस फेसिलिटी प्रदान की जावेगी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार राजोरिया ने चयनित युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान