October 17, 2026

हत्या, आगजनी व आईईडी लगाने की वारदात में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर

जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने पुलिस पार्टी की रेकी करने, हत्या, आगजनी व आईईडी लगाने जैसी वारदातों में शामिल रहे दो नक्सलियों बुधराम उर्फ दुला जन मिलिशिया सदस्य एवं स्थाई वारंटी लच्छु कतलम मिलिशिया सदस्य को कुटरू थाना क्षेत्र के कुटरू के साप्ताहिक बाजार एवं ग्राम केतुलनार से गिरफ्तार का थाना कुटरू में कार्यवाही उपरांत बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2024 को पेठा में एक ग्रामीण की मुखबीर होने के शक में हत्या करने के मामले में जन मिलिशिया सदस्य बुधराम उर्फ दुला उम्र 40 वर्ष पिता सोमा मिच्चा, निवासी पेठा थाना कुटरू को कुटरू के साप्ताहिक बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नक्सली बुधराम पुलिस पार्टी की रेकी करने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार में आया हुआ था। जिसे जवानों ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार से एक मिलिशिया सदस्य लच्छु कतलम उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार  नक्सली लच्छु कतलम 10 जनवरी 2022 को केतुलनार के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। इसके अलावे 04 फरवरी 2022 को मंगापेटा भैंसबाड़ा के पास हाईवा वाहन में आगजनी करने तथा 28 नवंबर 2023 को केतुलनार दरभा मार्ग पर आईईडीलगाने की वारदात में भी शामिल था। कुटरू थाना में दो स्थाई वारंट लंबित हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 10 हजार का इनाम भी रखा गया है।

You may have missed