इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए 2 यात्रियों को संदेह के चलते पकड़ा गया है, जिनके पास से कस्टम अधिकारियों को अलग – अलग नामों के पहचान पत्र मिले हैं, वहीं इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है,
दरअसल, कस्टम विभाग की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी अपने जूतों में नकली पहचान पत्र छुपाकर लाए थे, जिनकी पहचान मोहम्मद उमर पिता मोहम्मद साबिर खान निवासी दिल्ली और जाकिर हुसैन पिता अनवर अली निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, वहीं हिंदू नाम के पहचान पत्र के पीछे उन्होंने मुस्लिम नाम होने के कारण होटल में रूम ना मिलने का बहाना बनाया था, लेकिन जब एरोड्रम पुलिस ने इन दोनों ही आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उनके द्वारा सोने की तस्करी करना काबुल किया है, और इंदौर में भी इसी सिलसिले में आना बताया, वहीं इन दोनों आरोपियों से एरोड्रम पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी है।
इस मामले में एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ के लिए पहुंची है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह सोने की तस्करी करते हैं और चेन्नई से बिना बिल का सोना लाकर इंदौर के रास्ते दिल्ली चले जाते हैं। इस तस्करी के बदले उन्हें कमीशन मिलता है। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू