भोपाल
सागर जिले के विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिये 201 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 77 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 124 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में 400 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 220 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 132 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 23 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 6 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 47 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 118 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 1386 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 5859 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 123 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सागर जिले की लगभग 24 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान