भोपाल
मारुति नंदन हनुमान जी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। श्री बजरंग मंदिर पंपापुर हर्ष वर्धन नगर 90 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। मंदिर में अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बजरंग बली की जयंती पर मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया और हनुमान जी का अभिषेक और स्वर्ण से श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही 201 किलो प्रसाद का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि नवाबी काल से जंगलों के बीच बसा हुआ अघोरियों से सिद्ध हनुमान मंदिर 90 वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शाम को भंडारा आयोजित किया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान