भोपाल
नए साल से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। एमपी पुलिस विभाग ने 283 सब इंस्पेक्टर को टीआई के पद पर प्रमोशन दिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 39 सूबेदारों को जिलों में कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय ने 283 सब इंस्पेक्टर को टीआई के पद पर प्रमोशन दिया है। इनकी नवीन पद स्थापना के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 39 सूबेदारों को जिलों में कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है।
मप्र पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में 465 सब इंस्पेक्टर्स की एक फिट लिस्ट जारी की थी। पहले चरण में 465 की फिट लिस्ट में से 283 को उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरिक्षक बनाया गया है। बता दें कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पहले ही आदेश में कहा था कि, सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन 15 दिन में हो जाने चाहिए।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक