October 21, 2026

बालू माफिया द्वारा अवैध रूप से डंप कर रखी गए 300 घन मीटर रेत हुई जप्त

 सिंगरौली
बलियारी क्षेत्र में रेत माफिया के खिलाफ रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई शहर के बलियारी  क्षेत्र में कई जगह  पर रखी गई 300 मीटर रेत की गई जप्त रेत को  ठेकेदार को सुपुर्द  कर दिया गया कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता, एसडीएम सूजन वर्मा द्वारा खनिज पुलिस परिवहन की संयुक्त टीम बनाई गई थी टीम ने बलियारी के अलावा मोरवा और विंध्यानगर क्षेत्र में भी कार्रवाई कर एक रेत लोड ट्रैक्टर व एक रखड़ लोड हाईवा को भी जप्त  किया।

अवैध रूप से रेत का परिवहन उत्खनन ना हो सकते इसके लिए कलेक्टर ने संयुक्त टीम को सतत रूप से जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं खनिज अधिकारी के ए के राय ने बताएं कि अवैध रूप से रेत परिवहन में लगे परिवहन  वाहनों की जांच की जा रही है प्रतिदिन जिले में अलग-अलग क्षेत्र में टीम दबीस दे रही है आगे भी जांच की कार्रवाई चलती रहेगी
रविवार को कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कपिल शुक्ला, विद्याकांत तिवारी, मुनेंद्र सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल थे
👇

You may have missed