इंदौर
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण के तहत बरलई-मांगलिया गांव-लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं, प्रस्तावित ब्लॉक के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित होगी। इसमें से कुछ ट्रेनें निरस्त की गई है तो कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य आदि के चलते ब्लॉक किया जाएगा। जिसके कारण इंदौर से चलने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त किया गया है जो निर्धारित समय के बाद पूर्व समयानुसार चलेगी जबकि 3 का मार्ग परिवर्तित किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…
ये ट्रेन रहेगा निरस्त
| तारीख | ट्रेन के नाम |
| 27 एवं 28 दिसंबर | इंदौर- जबलपुर एक्सप्रेस |
| 26 एवं 27 दिसंबर | जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस |
| 27 एवं 28 दिसंबर | नागदा-इंदौर स्पेशल पैसेंजर |
| इसी तारीख को इंदौर से चलने वाली | इंदौर-नागदा स्पेशल पैसेंजर |
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट
इंदौर से चलने वाली जिन यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, उनमें ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस 26 दिसंबर को वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी। इसी तरह 27 और 28 दिसंबर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी जबकि 27 दिसंबर को भिंड से चलने वाली भिंड-रतलाम एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू