5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से हुई प्रारंभ
5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 12 हजार परीक्षा केन्द्रों में 25.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे
विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ
भोपाल
कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज 6 मार्च से प्रारंभ हुई हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी विद्यार्थियों के परीक्षा में सुलभ आवागमन के लिये उनके नजदीकी स्कूलों में ही लगभग 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर स्कूलों की क्षमतानुसार विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। इनदोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में सरकारी, निजी एवं मदरसों के लगभग 25 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिये अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। इस संबंध में जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि सभी विद्यार्थियों ने दिल लगाकर परीक्षाओं की तैयारी की है। सभी भरपूर सफलता प्राप्त करें और सबके सद्प्रयासों को उत्कृष्ट परिणाम मिले, ऐसी कामना की है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बड़ी संख्या में परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के लिए सुचारू व्यवस्थाएँ स्थापित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सभी सहयोगियों और शिक्षकों की प्रशंसा की है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू