August 26, 2026

सड़क हादसे में 6 ने गंवाई जान

बालोद

एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। यह पूरा हादसा किसी फिल्म अंदाज से कम नहीं रहा। कोर आयरन से लदी ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार ठोकर मारी उस ठोकर से कार के आगे चल रहा बाईक सवार उसकी चपेट में आ गया और जान से हाथ धो बैठा।

दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर से कोर आयरन से लदी ट्रक क्रमांक सीजी-19 बीजी 1705 ने डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरकाटोला गांव के पास एक कार को पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिससे कार अनियंत्रित हो गई और उसने अपने सामने चल रहे बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक की ठोकर  से कार के परखच्चे उड़ गये।उसमें सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया।जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक 13 साल की नाबालिग भी शामिल है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सहित अनेक लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे मृतकों को बाहर निकाला।

You may have missed