भोपाल
सागर की सबसे वरिष्ठ बुजुर्ग मतदाता गुरु गोविन्द सिंह वार्ड निवासी श्रीमती चंद्रादेवी बुधवानी ने 103 वर्ष की आयु में मतदान केंद्र क्रमांक 35 विट्ठल नगर मिडिल स्कूल जाकर मतदान किया। वे देश के आजाद होने के बाद प्रथम लोकसभा चुनाव से अब तक लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय के निर्वाचन में सजग मतदाता की भूमिका का निर्वहन करती रही हैं। कोई भी चुनाव हो वे मतदान करने से नहीं चूकती हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान सहित अन्य व्यवस्थाओं की कंट्रोल रूम से सतत् मॉनिटरिंग की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। इसके माध्यम से 42 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर हुई समस्त गतिविधियों का लाइव प्रसारण और सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का परिवहन करने वाले मतदान दलों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सम्मिलित कर 23 हजार 510 वाहनों में जीपीएस डिवाइस भी लगाई गई। इस कार्य की निगरानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से की गई।
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये 17 नवम्बर को हुये मतदान में अनंतिम जानकारी अनुसार 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में हुये मतदान की जिलेवार और विधानसभावार सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट https://ceomadhyapradesh.nic.in/ पर उपलब्ध है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू