मुंबई
मुंबई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने एक शख्स और उसके साथी को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई गुन्हे शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त अजय लांडगे ने बताया कि आरोपी 9वीं फेल है और वह यूट्यूब देख कर नकली नोट बनाना सीखा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त अजय लांडगे ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि एक लड़का बाजार में नकली नोट चला रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अब तक दो सौ, पांच सौ और एक सौ रुपये के नकली नोट बनाए थे और वह अब दस और बीस रुपये के नोट बनाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।
वहीं, इस मामले में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। आरोपी बाजार में अब तक करीब एक लाख रुपये का नकली नोट चला चुका है। बाद में जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ये कार्रवाई हुई।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन