मोहन यादव सरकार ओबीसी को 27 % आरक्षण के मामले में कोर्ट में दृढ़ता से रख रही है अपना पक्ष- विश्वास सारंग
भोपाल: 29 जनवरी 2025
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के 27 % आरक्षण के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ केवल जनता और पिछड़े वर्ग को गुमराह कर रहे हैं, उनकी सरकार में वर्ष 2019 में जो कानून बनाया गया वो इतना लचीला और आधारहीन था कि उसपर स्थगन मिल गया। इसके पश्चात कमलनाथ की सरकार न्यायालय में ठीक तरीके से अपना समक्ष नहीं रख पायी।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार अपना पक्ष हाईकोर्ट के समक्ष रखती तो इस विषय पर स्टे नहीं आता। क्योंकि कमलनाथ केवल राजनीति और दिखावा कर के आरक्षण की बात कर रहे थे, सही मायने में वे यह चाहते ही नहीं थे कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिले।
केवल परिपत्र खारिज हुआ, मूल आरक्षण मामला अब भी विचाराधीन
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हाईकोर्ट के जिस स्टे के खारिज होने के समाचार के पश्चात श्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है, वह केवल एक परिपत्र जारी होने के खिलाफ उसके खारिज होने का था। 27% आरक्षण को लेकर मूल मामला अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ओबीसी को 27 % आरक्षण देने के पक्ष में हैं। ओबीसी के हित में कोर्ट में विचाराधीन मामले पर सरकार अपना पक्ष पूर्ण दृढ़ता के साथ रख रही है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया