Oplus_131072
भोपाल: 1 मार्च 2025
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग। शनिवार दोपहर लगभग गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद ऑर्गेनिक मे लगभग 1 बजे आग लग गई। आग की भयावहत इतनी ज्यादा थी कि लपटें कई फीट तक ऊंची दिखाई दी और कई किलोमीटर दूर से लपटें और धुंआ देख जा सकता था।
मौके पर फायर ब्रिगेड की 25 से ज्यादा गाड़ियां और 50 टैंकर मौजूद हैं । आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के अलावा, पुलिस प्रशाशन, एनडीआरफ और CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की कई टीमें मौजूद है। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है पर लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है।
फैक्ट्री से लगे हुए टाटा और महिंद्रा के शोरूम थे पर फायर ब्रिगेड और प्रशासन की मुस्तैदी से दोनों लगी हुई बिल्डिंगों को आग से अछूता कर दिया है। फैक्ट्री में 40 हजार लीटर केमिकल (थिनर) रखा था। यहां थिनर बनाया जाता था। आग की सूचना प्राप्त होते ही ही आसपास ही नहीं बल्कि पूरे भोपाल की फायर फाइटर्स मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अशोका गार्डन थाना के टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद ऑर्गनाइज नाम की कंपनी है। यहां केमिकल बनता था। एक-दूसरे से जुड़ी तीन बिल्डिंगें हैं। तीनों में आग लगी है। पास में स्टील की एक और फैक्ट्री है। वहां के शेड में भी आग लगी है। तीन तरफ से आग बुझाई जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान