पहलगाम हमले को लेकर मप्र की जनता में भारी आक्रोश
भोपाल: 24 अप्रैल 2025
कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में जनता में आक्रोश व्याप्त है। राजनीतिक दलों के साथ साथ कई सामाजिक संगठनों के साथ जनता सड़कों पर रोष व्यक्त करते हुए आतंकवादियों और उनको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान का पुतला दहन कर रहे है। वहीं जनता हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च भी निकाल रही है। लोगो का कहना है कि सरकार को इसका तत्काल जवाब देना चाहिए। जनता सरकार से मांग कर रही है कि आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया करना चाहिए। उन्हें भी गोली मार देना चाहिए।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को लेकर हथियार ले जाने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि, सेना और सरकार पर उन्हें पूरा भरोसा हे, मगर फिर भी अगर कोई आतंकवादी उनके सामने आता है तो उनके पास भी सुरक्षा के लिए हथियार होना चाहिए। कुछ लोग जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार पर भी इस घटना में शामिल होने का संदेह जताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं। साथ ही अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साहित भी हैं।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही