भोपाल: 1 मई 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में, संस्थान ने एक बार फिर चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। हाल ही में, एम्स भोपाल में एक 14 वर्षीय मरीज की गंभीर स्कोलियोसिस (रीढ़ की हड्डी में अत्यधिक टेढ़ापन) की सफल सर्जरी की गई। यह जटिल ऑपरेशन एम्स भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक नेविगेशन तकनीक और 3डी सीटी इमेजिंग की मदद से किया गया। सर्जरी के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी लम्बाई ऑपरेशन से पहले की तुलना में लगभग 2 सेंटीमीटर बढ़ गई है। यह न केवल चिकित्सकीय दृष्टि से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी मरीज और उसके परिवार के लिए अत्यंत सुकूनदायक उपलब्धि रही। यह सर्जरी डॉ. वी. के. वर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा की गई और एनेस्थीसिया से डॉ. शिखा जैन शामिल थीं। इस सर्जरी की सफलता पर प्रो. सिंह ने कहा, “यह ऑपरेशन एम्स भोपाल की आधुनिक तकनीकों और हमारी टीम की विशेषज्ञता का प्रमाण है। गंभीर स्कोलियोसिस जैसी जटिल बीमारियों का इलाज अब भोपाल में ही संभव है, जिससे आम नागरिकों को देश के अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रह जाती। हमारा उद्देश्य है कि हम मध्य भारत के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उनके अपने शहर में उपलब्ध कराएं।”

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू