भोपाल: 1 मई 2025
जातिगत जनगणना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान, मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी की जीत है, राहुल गांधी ने उठाया था मुद्दा, बीजेपी के हर नेता ने उस समय उनका मजाक उड़ाया था, जातिगत जनगणना को नकारते थे, राहुल गांधी देश की जनता की बात करते हैं। यह सामाजिक न्याय की लड़ाई थी। शिवराज सिंह के बयान को झूठा बताते हुए जीतू पटवारी ने उनकी निंदा करते हुए कहा कि, शिवराज सिंह के कारण ही प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी नहीं मिल पाया, जो कमलनाथ सरकार ने किया था। जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पाप किसान झेल रहे है, जीतू पटवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर राहुल गांधी के विचारों को कोंग्रेस जनता तक पहुंचाएगी। जिसमे 3 मई से 10 मई तक प्रदेश भर में होगी सभाएं और रैलियां आयोजित होंगी, जिसमे कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, कमलनाथ सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा जातिगत जनगणना जनजागरण अभियान के तहत 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर अभियान चलेगा, और 20 मई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर जातिगत जनगणना के बारे में बताएंगे। अगले माह जून में राहुल गांधी को मप्र बुलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर चलेंगे जन जागरण अभियान।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान