भोपाल/सीहोर: 12 जून 2025
सीहोर में पत्रकारों ने दिखाई एक एकजुटता, बीजेपी की पत्रकारवार्ता का किया बहिष्कार
मंत्रीजी 2 घंटे से भी ज्यादा लेट पहुंचे
केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब तय समय से क़रीब एक घंटा देर से पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग का इंतजार कर रहे पत्रकारों ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम से दूरी बना ली।यह संवाददाता सम्मेलन केंद्र की योजनाओं की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी साझा करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन 12:30 बजे तक मंत्री विश्वास सारंग के नहीं पहुंचने से नाराज पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर पत्रकारों को मनाने का प्रयास करते रहे और संवाद कायम रखने की कोशिश की, लेकिन समय की अवहेलना से खिन्न पत्रकारों ने आयोजन स्थल से वापसी कर ली।स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर वक्त के महत्व पर सवाल उठाते हुए यह संदेश दिया कि संवाद में देरी भी संवादहीनता को जन्म देती है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन