भोपाल: 22 जुलाई 2025
भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति
ने बताया कि महिला मोर्चा जिला भोपाल द्वारा मंगलवार को ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत हरियाली अमावस्या के अवसर पर भोपाल के सभी 85 वार्डो में एक साथ 10-10 पौधे लगाए। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य नेतागण हरे परिधान रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, पार्षद जोन अध्यक्ष श्रीमती बृजुला सचान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक सहित महिला पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान