भोपाल/कोटा: 11 सितम्बर 2025
रेलवे कर्मचारी केवल प्रशासनिक कार्यों में ही नहीं, बल्कि साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में कोटा रेलवे स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री दीपक शर्मा को नगर की प्रमुख संस्था भारतेन्दु समिति ने सम्मानित किया है।
संस्था ने उन्हें देश के पंद्रह चयनित साहित्यकारों में शामिल कर भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की 175वीं जयंती पर शाल, मुक्ताहार, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री शर्मा का काव्य संग्रह “निर्झर” पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विमोचित हो चुका है, जिसमें उनकी 64 मौलिक कविताओं का संकलन है। उनकी रचनाएं “चंबल वाणी” स्मारिका में लगातार प्रकाशित होती रही हैं और उन्हें राजभाषा विभाग से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान