भोपाल: 11 सितंबर 2025
नवदुर्गा महोत्सव के दौरान माताजी की एआई पर आधारित कार्टून जैसी प्रतिमा बनाने का हिन्दू संगठनों ने विरोध किया है। हिन्दू संगठनों ने प्रतिमा निर्माण करने वाले कारीगरों को समझाया है कि, परंपरागत स्वरूप वाली माता जी की प्रतिमा का ही निर्माण करे, आज भोपाल हिन्दू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के कुछ प्रतिमा निर्माण स्थानों पर पहुंचे और वहां कारीगरों से स्पष्ट तौर पर कहा कि, हमारे धर्म को दूषित न करे, माता के मूल स्वरूप की प्रतिमा का ही निर्माण करें, संगठन द्वारा कार्टून आधारित देवी प्रतिमाओं निर्माण पर विरोध जताया गया, मूर्तिकारों को चेतावनी भी दी गई है। इसके साथ ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों से निवेदन किया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित कार्टून प्रतिमाओं की स्थापना न करे।
बाइट – चंद्रशेखर तिवारी, अध्यक्ष, हिन्दू उत्सव समिति, भोपाल

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन