Oplus_16908288
भोपाल: 16 अक्टूबर 2025
बुधवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक किसानों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपने साथ लाई गेहूं की बोरियां लेकर वहां विरोध जताया।जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शिवराज सिंह चौहान के घर के अंदर जाने से रोका, तो किसानों ने सड़क पर ही गेहूं की बोरियां उलट दीं और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान “किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद” और “खेती बचाओ, किसान बचाओ” के नारे भी लगाए गए।पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते कानून व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जीतू पटवारी, मुकेश नायक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। किसान अपनी फसल का उचित दाम नहीं पा रहे हैं, खाद और बिजली की किल्लत से परेशान हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति इस तरह का प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है।इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर कानून तोड़ने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री