Oplus_16908288
भोपाल: 16 अक्टूबर 2025
कहा आपके काले कारनामों की कलई खोलूंगा : मुकेश नायक
किसानों की फसलों की भावांतर व दूसरी समस्याओं को लेकर जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के नेताओं ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करके उनसे किसानों की मुलाकात करवाई थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति प्रदर्शन के लिए जीतू पटवारी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की थी, इसको लेकर कांग्रेस मीडिया प्रमुख मुकेश नायक ने कहा कि कल हम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहां पर गए थे जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में, जब हम गए तब सबसे पहले शिवराज सिंह जी ने यह कहा कि आप राजनीति कर रहे है,तो उसमें कहना चाहता हूं कि प्रमुख विपक्षी दल का अध्यक्ष जब आपसे मिलने गया है तो वह राजनीति नहीं करेगा तो क्या मछली मारने की बात करेगा।उंन्होने हमसे सम्मानजनक ढंग से बात की और आपके घर के बाहर निकले तो आपने मुकदमा दर्ज कर दिया,उनका चेहरा बाहर का कुछ और और अंदर का कुछ और हैं, जो प्रदेश की जनता जान चुकी है। आपके घर के सामने आपके जन्मदिन पर 500 गाड़ियां पुरी रोड पर खड़ी थी आपने अनुमति ली थी।सीहोर के तथाकथित संत ने जब 10 दिन रुद्राक्ष बांटे थे जिससे जाम होता है, 10 घंटे महिलाएं,बच्चे सड़क पर खड़े रहते हैं। उनकी कावड़ यात्रा में 10 लोग मर गए पर मुकदमा दायर नहीं किया। आपने कल कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज करके बहुत बड़ी गलती कर दी है। प्याज के छिलके जैसी एक-एक पड़त निकाल कर 6 महीने में जनता के सामने आपका चेहरा रख दूंगा यह धमकी नहीं है, यह मुकदमा दर्ज कराके आपने राजनीति का जो स्तर नीचे गिराया है, उसका परिणाम सामने आएगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू