भोपाल: 17 अक्टूबर 2025
भोपाल। कोलार रोड पर गेहूंखेड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक कार हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने स्कूल के दोस्तों के साथ सर्वधर्म से कजलीखेड़ा की ओर कार से जा रहा था। कार उसका नाबालिग दोस्त चला रहा था। गेहूंखेड़ा के पास पहुंचते ही अंधाधुंध रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर उछल गई और सड़क की दूसरी तरफ पहुंची। उधर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी और फिर तीन बार पलटकर गिर गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, वे सभी दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं के छात्र हैं।
हादसे में पीछे की सीट पर बैठे 16 वर्षीय आदित्यवीर चौधरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार चालक निर्वाण पांडे और साहिल अब्दुल्ला, युवराज रघुवंशी, श्रेयांश और विश्वरूद घायल हैं। युवराज के पैर में टिन घुसकर आरपार हो गया था। सूचना पर पहुंची कोलार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला और अस्पताला पहुंचाया। उधर टक्कर लगने वाली कार सवार को भी चोट लगी है, जेके अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यह पूरा हादसा घटनास्थल के पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान