भोपाल: 17 अक्टूबर 2025
पिपलानी क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर उस मामले में आरोपित रहे युवक ने तेजाब फेंक दिया। पीड़िता गुरूवार रात गांधी मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी, तभी गणेश मंदिर के पास सुनसान रास्ते पर स्कूटी सवार युवक ने तेजाब से भरी बॉटल उस पर फेंक दी, जिससे युवती के शरीर पर कुछ बूंद तेजाब गिरा और वह मामूली रुप से झुलसी। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जमानत पर बाहर है दुष्कर्म का आरोपी
थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के अनुसार भेल क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती बेबी केयर टेकर है। लंबे समय पहले वह आकाश गंगाल नामक युवक से प्रेम संबंध में थी। जिसके विरूद्ध जुलाई महीने में उसने मिसरोद थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान