Oplus_16908288
भोपाल: 17 अक्टूबर 2025
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक लेने के लिए अगले महीने यानी नवंबर में लोकासभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पचमढ़ी आएंगे। जहां 2 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक 71 जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के लिए जिलाध्यक्षों को पार्टी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
राहुल गांधी समेत कई नेता आएंगे पचमढ़ी
नवंबर में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिन राव, शशिकांत सेंथिल, प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे। हालांकि, अभी यह नहीं तय हुआ है कि राहुल गांधी कितने दिनों के लिए पचमढ़ी आएंगे। बिहार चुनाव को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
वन टू वन चर्चा करेंगे राहुल
ट्रेनिंग सेशन के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि, जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान