भोपाल/गुना : 22 नवंबर 2018
लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने गुना के सहकारिता उपायुक्त केके द्विवेदी (KK DWIVEDI DEPUTY COMMISSIONER COOPERATIVE) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सहकारिता समिति प्रबंधक शंकर हरि रघुवंशी ने सहकारिता उपायुक्त की लोकायुक्त ग्वालियर से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उपायुक्त फरियादी लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था।
जानकारी के अनुसार, सहकारिता समिति के अध्यक्ष ने इस बार दालों की खरीदी करने से मना कर दिया और ये जिम्मेदारी अपने सहायक को दिलाने की सिफारिश कर दी। इसके एवज में उपायुक्त सहकारिता केके द्विवेदी ने उनसे दो लाख रुपए की मांग की थी, आखिर में डेढ़ लाख में बात तय हुई।
इस पर ग्वालियर लोकायुक्त से इन्होंने शिकायत कर दी। दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टोरेट परिसर में लोकायुक्त ने छापा मारा और एक लाख लेते पकड़ लिया। सहकारिता प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने जिम्मेदारी देने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और डेढ़ लाख में बात तय हुई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान