युवा जिसके हाथो मे शक्ति, पैरो में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने हो-अवध राज बिलैया
शाहपुरा
भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय डिंडोरी में युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित कि गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मंचासीन सभी अतिथियों ने भारत माता, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा नव युवाओं के कल्याण के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही आत्म निर्भर भारत के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है, हम सभी युवा मोर्चा के पधाधिकारी को युवाओं को सरकार को योजनाओं का लाभ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाना है युवा जिसके हाथो मे शक्ति, पैरो में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने हो। जैसे कि अभी हाल ही के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल रही जीत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है,और पार्टी की मिली अभूतपूर्व सफलता भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है आगे हमे लोकसभा के लिए भी कड़ी मेहनत कर विजयदिलाएंगे। जिस प्रकार हमारी जिला टीम कार्य कर रही है अब हमे जिला के बाद मंडल को सशक्त करने की आवश्यकता है। मण्डल के सशक्त होने का अर्थात् है कि मण्डल कार्यकारिणी सर्वव्यापी एवं सरवस्पर्शी हो जिसके लिए मंडल की बैठक आगामी 10 तारीख के पहले संपन्न करना है। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जाकर इकाईयों को सशक्त करने का आवाहन किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, जिस प्रकार रीढ़ शरीर का अभिन्न हिस्सा है ठीक उसी प्रकार युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा ने तन मन से कार्य करते हुए शहपुरा विधानसभा सीट को भाजपा के कब्जे में करने में एहम भूमिका निभाई है। हमनें प्रदेश नेतृत्व एवं हमारे जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के द्वारा प्राप्त निर्देशों का युवामोर्चा निरंतर पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम संपन्न किया है तथा आगे भी करते रहेगा।
हमारा आगामी कार्यक्रम 8 जनवरी से 24 तक नमो ऐप पर विकसित भारत एंबेसडर, 24 जनवरी कोविधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन, मंडल सशक्तिकरण अभियान,शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुंचना है। उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरिहरन रजक व मंडल अध्यक्ष हिरेंद्र मरावी व आभार जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया ने व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया,बलराम सिंह राठौर,कैलाश मरावी,जिला मंत्री विनय गुप्ता,सतेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, जिला सह मिडिया प्रभारी दुर्गेश सोनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कान्हा शर्मा, मंडल अध्यक्षगण सारंग चौकसे, सुशील यादव, शिवनारायण यादव, शुभांशु चंद्रोल,नवीन विश्वकर्मा, कान्हा शर्मा, मंडल महामंत्री रितेश उसरठे हिमांशु बर्मन, चंद्रकिशोर हरदहा, शेर सिंह ठाकुर सहित युवा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मोजूद रहें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू