लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बार्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिजवान को टी-20 का उप-कप्तान नियुक्त किया है। पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला से पहले मोहम्मद रिजवान को टी-20 टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए शादाब खान की जगह टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वह टी-20 के पूर्णकालिक कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ मिलकर काम करेंगे। 2023 एकदिवसीय विश्वकप के बाद बाबर आजम के खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान नेतृत्व समूह और बोर्ड में हुए बदलावों में रिजवान की नियुक्ति नवीनतम है। रिजवान के पास अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर पर नेतृत्व का अनुभव है।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई