बीजापुर
संविदा कर्मियों ने पोस्ट आफिस जाकर नियमितिकरण मनोकामना श्रीफल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पोस्ट किया। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के चलते कई कार्यालय में काम काज पूरी तरह ठप पड़े हैं। कार्यालयों की कुर्सियां खाली रही, वहीं जिला कार्यालय में सन्नाटा रहा, जो संविदा कर्मचारियों पर सरकारी काम-काज की निर्भरता की गवाही देती है। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के समस्त संविदा कर्मचारी मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी को वह हमारे पक्ष में संवेदनशील निर्णय लेते हुए अपने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप नियमितीकरण की घोषणा करें। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रमाकांत पुनेठा ने बताया कि जिला स्तर पर चार दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को राज्य भर के संविदा कर्मचारी राजधानी रायपुर में एकत्रित होकर अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखा गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय