इंदौर
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच (indore crime branch) ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा (online cricket betting) चलाने वाले 3 शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सटोरिए से 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त की गई है. आरोपी संचालक ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों के तार दुबई सहित विदेश से जुड़े है.
दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ((indore crime branch)) को मुखबिर से सूचना मिली कि ऐरन हाईट्स विजय नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है. क्राइम ब्रांच की टीम ने विजय नगर क्षेत्र के ऑफिस में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करते मिला. जिससे पूछने पर मैनेजर विशाल सोलंकी होना बताया.
पुलिस ने आरोपी मैनेजर विशाल सोलंकी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विजय नगर क्षेत्र में ऐरन हाइट्स में ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से सट्टा संचालन करने के लिए कंट्रोल रूम बना रखा था. जिसमें 65 से अधिक लोकेशन पर उनके द्वारा ऑनलाइन id password दी गई है. जिनकी देखरेख वो इन्दौर से कर रहे थे.
इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों के तार दुबई सहित अन्य देशों से जुड़े हुए है. पुलिस ने उनके पास से 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त किया है. पुलिस उम्मीद जता रही है कि पकड़े गए आरोपियो से पूछताछ के बाद और भी कई आरोपी गिरफ्त में आ सकते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू