शाहजहांपुर (उप्र).
शाहजहांपुर जिले में एक एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात पुवायां मार्ग पर तकिया मोड़ के पास की है। पुवायां से बंडा की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, ''हादसे में कार सवार बंडा निवासी मयंक तिवारी (38) एवं बबलू (42) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी।'' अवस्थी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान