बालोद
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, शासकीय आईटीआई के समीप बालोद में रोजगार मेला का आयोजन 16 जनवरी को प्रात: 10 बजे से किया जा रहा हैं। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न नियोजकों द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 200 पद, कस्टमर सपोर्ट एजेक्युटिव के 50 पद, असेम्बली आपरेटर के 10 पद, ब्युटी थैरेपिस्ट के 11 पद कुल 416 पदों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवा उपरोक्त दिनांक व स्थान को समय 10 बजे से पंजीयन करा सकते हैं। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज शासकीय आईटीआई बालोद के समीप उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपने मूल दस्तावेज की प्रति व 01 प्रति फोटो कॉपी यथा- शैक्षणिक, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य के साथ उपस्थित होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय