भोपाल
अयोध्या में श्रीराम भगवान के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी को भोपाल जिले भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने उक्त दिन को शुष्क दिवस घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने घोषित शुष्क दिवस में जिले की सभी 87 शराब दुकान, भांग दुकान एवं सभी प्रकार के मादक द्रव्यों के विक्रय केंद्र बंद रहेंगे।
साथ ही विदेशी शराब के भंडारागार भी बंद रहेंगे। शुष्क अवधि के दौरान अन्य किसी सार्वजनिक एवं निजी स्थान से कोई भी स्पिरिटयुक्त, मादक पदार्थ विक्रय नहीं किया जा सकेगा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन