इंदौर
इंदौर में कथित तौर पर नशे में धुत एम्बुलेंस चालक ने बृहस्पतिवार सुबह अंधाधुंध तरीके से गाड़ी दौड़ाते हुए एक महिला समेत छह राहगीरों को टक्कर मार दी। इस घटना में सभी छह लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए वाहन चालक की पहचान वसीम शेख (30) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया,''लोगों ने नशे में धुत एम्बुलेंस चालक को पकड़ लिया और उससे मारपीट की,बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह इस कदर नशे में था कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था।''
उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने सेंट्रल कोतवाली इलाके के साथ ही तुकोगंज क्षेत्र में भी राहगीरों को टक्कर मारी जिनमें एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने से घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हिरासत में लिए गए वाहन चालक को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन