August 15, 2026

राम लला गर्भगृह में हुए विराजमान, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या.
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान (Ram Mandir Pran Pratishtha) का गुरुवार को तीसरा दिन है। इससे पहले बुधवार देर शाम राम लला की श्यामवर्ण प्रतिमा को क्रेन की मदद से मंदिर परिसर में लाया गया। इस प्रतिमा को गर्भगृह में रखा गया और गुरुवार को शुभ मुहूर्त में स्थापित किया गया। इसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 22 जनवरी को होगा। नव्य व भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में प्रतिष्ठित की जाने वाली रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा बुधवार को हनुमानगढ़ी से होते हुए रात्रि आठ बजे राम मंदिर में पहुंची। इस दौरान भक्तों ने जय सिया राम और जय श्रीराम का उद्घोष किया।

'जय श्री राम' लिखे कांच के चूड़े
उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 10 हजार नग फिरोजाबाद का प्रसिद्ध कांच का कड़ा (चूड़ी) सौंपे। इस कड़ों पर 'जय श्री राम' लिखा है।

पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश
डाक टिकट जारी करने के बाद पीएम मोदी का एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया। इसमें पीएम मोदी ने कहा, आज मुझे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान द्वारा आयोजित एक और कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर 6 स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों का एक एल्बम जारी किया गया है। मैं देश के लोगों और दुनिया भर के सभी राम भक्तों को बधाई देना चाहता हूं।'

You may have missed