रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जनवरी का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद बुधवार से पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ और देखते ही देखते चारों धाम — गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई।
धामों में बर्फ की सफेद चादर बिछनाी शुरू हो गई। धाम का नज़ारा अत्यंत मनमोहक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में पहाड़ो पर बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हुआ।
गुरुवार को भी चारों धामों में मौसम खराब है। अगले 2 दिनों तक केदारनाथ धाम में जबरदस्त बर्फबारी होती रहेगी। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है। बर्फ़ की सफेद चादर ओढ़े हुए बद्रीनाथ धाम की सुंदरता अलौकिक लग रही है।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!